{"_id":"5c0188a9bdec22419e1f46e5","slug":"121543604393-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमालपुर में राईफल्स लूट में जानकारी करने पहुंची एनआई टीम दिल्ली,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमालपुर में राईफल्स लूट में जानकारी करने पहुंची एनआई टीम दिल्ली,
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना (शामली)। चौसाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में पुलिस कर्मी को गोली मारकर रायफल लूटने के मामले में पकड़े़ गए आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने लखनऊ से एनआईए टीम शुक्रवार को थाने पहुंची। टीम ने इस केस में पकड़े गए आरोपियों के बारे में दस्तावेजी जानकारी जुटाई और घटना स्थल पर वीडियोग्राफी की।
गौरतलब है कि दो अक्तूबर की रात चौसाना पुलिस चौकी क्षेत्र में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने एक पुलिस कर्मी और होमगार्ड पर फायरिंग कर रायफल लूट ली थी। होमगार्ड गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस और एसओजी ने 15 अक्तूबर को मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें अमृत सिंह निवासी करनाल हरियाणा, सरदार गुरजैंट निवासी गांव ढ़िलावली थाना गंगोह जिला सहारनपुर और झिंझाना क्षेत्र के रंगाना फार्म निवासी गुरुद्वारे के ग्रर्थी कर्मा शामिल थे। लूटा गया असलाह भी बरामद कर लिया गया था, जबकि गैंग लीडर सरदार जरमन निवासी डेरा बख्शीश अजीजपुर फरार हो गया था। बाद में पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी गुरुग्राम से होने के बाद आरोपियों के संपर्क खालसा गैंग से होने की जानकारी प्रकाश में आई थी।
एनआईए, एटीएस समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने आकर पड़ताल की थी। बाद में यह केस पुलिस से एटीएस को ट्रांसफर हो गया था। शुक्रवार को थाना झिंझाना पहुंची एनआईए टीम के कैप्टन संतोष कुमार सिंह ने बताया की थाना झिंझाना के अभिलेखों से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई है। साथ ही थाना प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी ली गई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की टीम आई थी। पूछताछ करने के बाद कमालपुर पर स्थित पुलिस चेकपोस्ट पर जाकर घटना स्थल की वीडियोग्राफी कर लौट गई है। ये भी चर्चा थी कि ये केस अब एनआईए टीम के पास चला गया है हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।