{"_id":"5bae7649867a557f714f834b","slug":"121538160201-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ली जिला स्तरीय बैंकर्स की समीक्षा समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ली जिला स्तरीय बैंकर्स की समीक्षा समिति की बैठक
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कई बैंकों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिलास्तरीय बैंकर्स की समीक्षा समिति की बैठक में डीएम ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, केनरा बैक लिसाढ़, इलाहाबाद बैंक यूको बैंक की कार्यप्रणाली व खाता न खोलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एफआईआर दर्ज करने व शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय बैंकर्स की समीक्षा समिति की बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वार्षिक ऋण योजना 2018- 19 में हमारा जनपद पिछड़ा हुआ है। वार्षिक ऋण योजना में एक्सिस बैंक का वार्षिक लक्ष्य पूरा न करने पर शाखा प्रबंधक को चेतावनी जारी दी गई। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक का दो प्रतिशत, इलाहाबाद बैंक का 3 प्रतिशत, बैंक ऑफ इंडिया का 4 प्रतिशत ऋण योजना में उपलब्धि रही। बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खाते खोले जाने की समीक्षा की। ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, केनरा बैक लिसाढ़, इलाहाबाद बैंक यूको बैंक की कार्यप्रणाली व खाता न खोलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एफआईआर दर्ज करने व शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की चेतावनी दी।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की गई। योजना में आवेदन लंबित पाए जाने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई । डीएम ने 20 अक्तूबर तक सभी आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आ चुका है। अब आप किसी खाताधारक को उसका आधार नहीं लेंगे। आधार के लिए किसी को खाता खोलते समय बाधित नहीं कर सकते। इस योजना में किसी को बैंक सब्सिडी दे रहा है तो उसमें आधार जोड़ सकते हैं। वसूली में पिछड़े आईओबी बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक यूसीओ बैंक राजस्व वसूली को आगे बढ़ाने पर जमकर फटकार लगाई। इस दौरान वसूली में सबसे आगे रहने वाले पीएनबी बैंक की प्रशंसा के साथ ही बैठक में लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि अब आरसी को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसलिए राजस्व अधिकारियों से तालमेल बनाकर आरसी अॅानलाइन का सिस्टम समझे और इसे चालू करें। जिले में 3053 आरसी बाकी है, जिस पर सबसे अधिक केनरा बैंक पर बकाया है। फसल बीमा की समीक्षा करते हुए कहा कि बरसात के दौरान हुई। फसल नष्ट का किसानों को उनका पंजीकरण कराकर बीमा दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने 5000 से अधिक आबादी वाले गांव में बैंकिंग आउटलेट की उपलब्धता करने के निर्देश दिए। बैंकों में पुलिस सुरक्षा व सभी बैंकों में सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर, 27 सितंबर और 27दिसंबर को मुद्रा लोन के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीएम नाबार्ड शैलेंद्र कुमार, एलडीएम शैलेश कुमार, एफएलसी शामली योगेंद्र पवार, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, विकास अधिकारी बलराम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भगत सिंह को किया याद
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में स्थित द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल में शहीद-ए- आजम सरदार भगत सिंह का 108 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। स्कूल प्रधानाचार्य वैभव गर्ग ने बच्चों को सरदार भगत सिंह के जीवन की घटनाएं बताई और उनके जीवनशैली से प्रेरणा लेने को कहा। शिक्षक और छात्रों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर सरदार भगत सिंह को नमन किया। इस दौरान नाजली मुमताज, मुकेश कुमार, सविता शर्मा, नीलम चौधरी, आकांक्षा, हिमानी, वैशाली, नेहा, सदफ, फुरकान, जिसान, देवेंद्र, विजय, ईशा शर्मा, मयंक, योगेश, लता, अनु, तनीषा भावना और अंजू आदि मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण