{"_id":"5aedfa5d4f1c1b76098b8411","slug":"121525545565-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एसपी ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एसपी ने संभाला मोर्चा
Updated Sun, 06 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
झिंझाना।
जिले में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ शनिवार को एसपी ने स्वयं कार्रवाई कराई। इस दौरान कई वाहनों के ओवरलोड के मामले में चालान किए तथा मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। एसपी की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
जिले में ओवरलोड वाहनों का आवागमन रहता है। हरियाणा-पंजाब की ओर से ओवरलोड वाहन जिले में करनाल की ओर से प्रवेश करते हैं। इसके अलावा जिले में चल रही खनन प्वाइंटों पर रेत से ट्रक ओवरलोड भरे जाते हैं। शनिवार को एसपी शामली देवरंजन वर्मा ने इसके खिलाफ अभियान चलाया। कप्तान सीओ सिटी एके सिंह और एआरटीओ मुंशीलाल को साथ लेकर मेरठ-करनाल हाइवे पर चल रहे ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे। इस दौरान इस कई वाहनों का चालान कर दिया। टीम ने एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया की शनिवार को दस ट्रकों से लगभग डेढ़ लाख रुपये राजस्व वसूला गया।
अब घर पहुंचेगा चालान
एसपी शामली देवरंजन वर्मा ने बिड़ौली चेक पोस्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया की जिले में होमगार्ड सेल का गठन किया जा रहा है। इसके अलावा बाइक सवारों का बिना हेलमेट या तीन सवारी बैठी होने पर उनकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उसके बाद चालान काट कर उसके घर भिजवाया जाएगा। तीन नोटिस भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करा दिया जायेगा।