{"_id":"5aea05d94f1c1b85028b7cbd","slug":"121525286361-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यप समाज ने उपचुनाव को लेकर की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यप समाज ने उपचुनाव को लेकर की पंचायत
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गांव डूढार में कश्यप समाज के लोगों की पंचायत हुई। जिसमें लोगों ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन से कश्यप समाज का प्रत्याशी घोषित होना चाहिए। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
बुधवार दोपहर गांव डूढार स्थित कश्यप चौपाल पर हुई पंचायत में तेज सिंह कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों ने आज तक सभी वर्ग के उम्मीदवार को भरपूर समर्थन दिया है, लेकिन जीतने के बाद समाज के लोगों को दरकिनार कर दिया जाता है। कहा कि सुधाकर सिंह कश्यप लगातार समाज के लोगों के लिए लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं। निर्णय लिया है कि कैराना उपचुनाव में अगर गठबंधन से सुधाकर कश्यप को उम्मीदवार नहीं बनाया गया, तो कश्यप समाज चुनाव का बहिष्कार कर सकता है। इस दौरान रामदेव , दिनेश, कृष्ण, ज्ञानेंद्र, बीरसैन , दीपक, सुनील, राहुल, उमेश, श्रवण, प्रदीप, बिजेंद्र, सचिन, सोहनपाल आदि मौजूद रहे।