फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाहुबली भूमाफियाओं पर कसेगा शिकंजा

बाहुबली भूमाफियाओं पर कसेगा शिकंजा

Wed, 18 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बाहुबली भूमाफियाओं पर कसेगा शिकंजा
शामली।
विज्ञापन

एक बीघा से ज्यादा क्षेत्रफल पर अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है। सीएम ने एंटी भूमाफिया अभियान के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आदेश दिया है, जिसके बाद राजस्व परिषद की आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश पत्र भेजा है। जल्दी ही ऐसे लोग चिह्नित कर कार्रवाई शुरू होगी।
सीएम योगी ने गत 19 मार्च को इस संबंध में घोषणा की थी। इसी के चलते राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव लीना जौहरी ने गत 16 अप्रैल को ही सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि एंटी भू माफिया अभियान के तहत एक बीघा (2530 वर्ग मीटर) से बड़े क्षेत्रफल पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। खासकर यह देखा जाएगा कि जिन लोगों ने बाहुबल और राजनीतिक संरक्षण से अवैध कब्जा कर रखा है, उनके कब्जे तत्काल हटवाए जाएंगे। इसके साथ ही गरीब, वंचित और दलित वर्ग के उन लोगों को ग्राम समाज की भूमि से पट्टे आवंटित किए जाएंगे, जो करीब 10 वर्ष से अधिक समय से झोपड़ी डालकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि राजस्व परिषद की तरफ से मिले निर्देशों का पालन करने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एक बीघा से बड़े क्षेत्रफल पर अवैध कब्जे करने वालों को चिह्नित किया जाएगा। चिह्नित करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की मनमानी पर लगेगा अंकुश
शामली। एंटी भूमाफिया अभियान के तहत काफी समय से कार्रवाई चल रही है, लेकिन तहसील स्तर पर इस अभियान में खानापूर्ति ज्यादा की जा रही थी। अभियान में ऐसे लोगों के अवैध कब्जे भी हटाए गए, जो एक बीघा से कम थे या फिर वह पूर्व में पट्टे आवंटन की दलील दे रहे थे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब बाहुबल और राजनीतिक संरक्षण के चलते बड़े भू माफियाओं पर भी शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed