फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बालिका की मौत, पिता सहित तीन खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

बालिका की मौत, पिता सहित तीन खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Wed, 18 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बालिका की मौत, पिता सहित तीन खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
विषाक्त मावा खाने से कैराना में बच्ची की मौत
विज्ञापन

कैराना।
कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान में जहरीला मावा खाने से सात वर्षीय की मौत हो गई। बच्ची की मां ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच प्रारंभ कर दी है।

मोहल्ला आलदरम्यान निवासी इमरान की शादी 11 साल पूर्व इमराना के साथ हुई थी। पूर्व में इमराना के परिजन गांव लांक (शामली) में रहते थे, लेकिन काफी समय से वह पंजाब में रह रहे हैं। इमराना ने दो बेटी और एक बेटे जन्म दिया था। करीब डेढ़ माह पूर्व दंपति के बीच विवाद हो गया था, जिस कारण इमराना अपनी बेटी फलक (सात) और बेटे हरम (पांच) को ससुराल में छोड़कर मायके पंजाब चली गई थी, जबकि गोद की बच्ची को अपने साथ ले गई थी। उधर, सोमवार शाम फलक ने घर पर रखा खोया खाया, तो उसको उल्टियां लगने लगी। फलक की हालत खराब होने पर परिजन उसे प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए, जहां से उसे शामली रेफर कर दिया था। शामली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बच्ची की अचानक मौत की सूचना इमराना को मोहल्ले में ही रहने वाले उसके मौसा अरशद ने दी, जिस पर देर रात करीब दो बजे इमराना अपने तीन भाइयों व अन्य मायके वालों के साथ कैराना पहुंची। इमराना ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी फलक की जहर देकर हत्या की गई है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि मौके से आरोपी फरार हो गए। उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि इमराना की तहरीर के आधार पर उसके पति इमरान के अलावा अहसान और इरफान पुत्रगण जहूर निवासीगण मोहल्ला आलदरम्यान के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed