{"_id":"5ad397774f1c1b3b0a8b4b09","slug":"121523816311-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लूड बेचने पर बच्चों के परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लूड बेचने पर बच्चों के परिजनों ने किया हंगामा
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के परिजनों ने किया हंगामा
शामली।
बच्चों को नशे के लिए एक दुकानदार द्वारा फ्लूड बेचे जाने से नाराज लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
नगर के एक मोहल्ला निवासी करीब पांच-छह लोग कोतवाली में रविवार की दोपहर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख पुलिसकर्मियों ने उनसे जानकारी ली। लोगों ने आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में एक दुकानदार उनके बच्चों को नशे की लत डाल रहा है। वह उन बच्चों को फ्लूड बेच रहा है। इससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने बच्चों से अधिक मुनाफे के चक्कर में गलत लत डाल रहा है। इस बारे में दुकानदार से विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। लोगों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
ृ