फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जनपद के निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगा बागपत में जीते पदक

जनपद के निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगा बागपत में जीते पदक

Thu, 29 Mar 2018 12:15 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
जनपद के निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगा बागपत में जीते पदक
शामली। जनपद के निशानेबाजों ने बागपत में हुई शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर कई पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सभी विजेताओं का जनपद पहुंचने पर सम्मानित कर स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला बागपत के गांव जोहड़ी में 24 से 27 मार्च तक तृतीय प्रताप सिंह तोमर मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। जिसमें शामली रायफल क्लब से एयर रायफल आईएसएसएफ यूथ पुरुष वर्ग में रोहित कुमार ने 600 में से 585 अंक पाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं एयर रायफल महिला वर्ग में सोनल तोमर ने 600 में से 579 अंक पाकर गोल्ड मेडल व एयर रायफल एनआर वर्ग में अनुज सैनी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। क्लब पहुंचने पर विजेताओं का क्लब अध्यक्ष मुकेश व युवा रालोद नेता विक्रांत निर्वाल ने स्वागत किया। इस दौरान गौरव, हरविजय, अक्षय, अमन, रोहित, प्रशांत, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, एके रायफल क्लब के निशानेबाज ने गौरव कुमार ने 10 मीटर एयर रायफल पीप साइट में 400 अंकों में से 369 अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वैभव पुंडीर व उत्तम राणा और विजय पंवार ने सटीक निशाना लगाकर गोल्ड पर कब्जा किया। सभी विजेता शूटरों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोच अमित कुमार, मोमीन अली, रविंद्र, धर्मेंद्र, अंकित, अक्षय, ऋषभ, मोनू, शिव गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed