{"_id":"5a92f9604f1c1bca798bbb73","slug":"121519581536-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की भी मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की भी मौत, कोहराम
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दो दिन पूर्व बलवा गेट के पास हुए हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शुक्रवार की सुबह कांधला क्षेत्र के गांव नाला निवासी जगवीर और करतार की बाइक में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी थी। इसमें जगवीर की मौत हो गई थी, जबकि करतार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया था। मामले में जगवीर के भतीजे ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, करतार का इलाज मेरठ में चल रहा था। शनिवार की रात करतार ने भी दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर शामली पहुंचे। पुलिस ने उसका भी पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।