फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   होली प्रोत्साहन योजना में बढ़ जाएगे रोडवेज बसों के फेरे

होली प्रोत्साहन योजना में बढ़ जाएगे रोडवेज बसों के फेरे

Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
होली प्रोत्साहन योजना में बढ़ जाएगे रोडवेज बसों के  फेरे
शामली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 26 फरवरी से शुरू होने वाली होली प्रोत्साहन योजना में रोडवेज बसों के फेरे बढ़ जाएंगे। दिल्ली और सहारनपुर से सुबह और देर रात में भी रोडवेज बस सवारियों को उपलब्ध होंगी। योजना के मद्देनजर बस चालक और परिचालकों की ड्यूटी लगाते हुए रिजर्व में भी रखा गया है। बस अड्डे पर पूछताछ केंद्र खोलकर सुबह चार बजे से लेकर रात दस बजे तक कर्मचारियों की तैनाती गई है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज बस की आय और संचालन में बढ़ोत्तरी किए जाने के उद्देश्य से होली प्रोत्साहन योजना 26 फरवरी से लेकर दो मार्च तक लागू की गई है। योजना में शामली रोडवेज डिपो की 20 बसों को शामिल किया गया है। शामली से लोनी, शामली से सहारनपुुर, शामली से मुजफ्फरनगर, कैराना मुजफ्फरनगर, बिडौली - शामली से मुजफ्फरनगर तक रोडवेज बसों के फेरे बढ़ जाएंगे। मेरठ डिपो की मेरठ- शामली, बिडौली, खतौली डिपो की खतौली- बुढ़ाना, शामली बिडौली एवं चौसाना तक, मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बसो की मुजफ्फरनगर से शामली, पानीपत, बिड़ौली चौसाना के लिए फेरे बढ़ जाने से सवारियों के राह आसान हो जाएगी। दिल्ली-शामली, सहारनपुुर मार्ग पर सहारनपुर- बडौत डिपो की रोडवेज बसो के फेरे बढ़ जाने से सुुबह चार बजे से लेकर देर रात तक रोडवेज बसे उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

शामली रोडवेज डिपो के एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि होली प्रोत्साहन योजना के तहत रोडवेज बसों के लिए परिचालकों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। रिजर्व में 20 परिचालकों को रखा गया है। अनुबंधित बसों के स्वामियों को होली के दौरान अतिरिक्त चालकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सवारियों की शिकायत- सुझाव और समस्याओं को देखते हुए रोडवेज बस अड्ड़े पर पूछताछ केंद्र खोल दिया गया है। पूछताछ केंद्र पर सुबह चार बजे से लेकर रात दस बजे तक कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुुर रीजन के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि होली प्रोत्साहन योजना में सहारनपुर रीजन की 150 बसों को शामिल किया गया है। होली पर रोडवेज बसों का मुख्य उद्देश्य दिल्ली से सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, गाजियाबाद व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बेहतर सेवा प्रदान करना है। सुझाव और शिकायत के लिए वाटसएप नंबर- 8004912963 का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed