{"_id":"5a8db8f54f1c1bbd218b45f5","slug":"121519237365-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नई ऊर्जा देगा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र: मृगांका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नई ऊर्जा देगा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र: मृगांका
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को नई ऊर्जा देगा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र: मृगांका
कैराना(शामली)। शामली रोड पर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए केंद्र मील का पत्थर साबित होकर एक नई ऊर्जा का अवसर प्रदान करेगा।
भाजपा नेत्री एवं स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह की सुपुत्री मृगांका सिंह ने कौशल केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों का फूल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मृगांका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल केंद्र की स्थापना कैराना क्षेत्र के लिए बड़े ही गर्व की बात है। प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण देने तथा रोजगार उपलब्ध कराने का बेहतर अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने बाबूजी का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास और युवाओं की शिक्षा तथा रोजगार के लिए हमेशा संघर्ष किया, जिनका आशीर्वाद हमारे साथ है। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति के लिए शुभकामनाएं की। एम पावर प्रगति के डायरेक्टर केबी राजेंद्रम ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में रिटेल ट्रेनी, मोबाइल हैंडसेट रिपेयर, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन, वेयर हाउस पैकर तथा कॅरियर डिलीवरी का प्रशिक्षण निशुल्क देकर युवाओं को रोजगार का नया अवसर प्रदान होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा नेता हरबीर मलिक, मृगांका सिंह के सुपुत्र शिवेंद्र उर्फ शिवा, प्रधान सुरेंद्र उर्फ सुंदर जगनपुर, शीशपाल प्रधान हिंगोखेड़ी, विलियम प्रधान शेखुपुरा, रामबीर प्रधान कंडेला, शिवकुमार जमालपुर, फरमान अलीपुर, पप्पू आदि मौजूद रहे।