{"_id":"5a8483344f1c1bff388b81d7","slug":"121518633780-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, माता पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, माता पिता घायल
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। मेरठ करनाल हाईवे पर झिंझाना थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर लगने से कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है।
पंजाब के रोपड़ जनपद के कीरतपुर थाना क्षेत्र के गांव दबडू निवासी जगतार सिंह अपनी पत्नी सुदर्शना और बेटे अमन सिंह (24) के साथ कार में बेटी के यहां मेरठ जा रहे थे। कार को अमन चला रहा था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह मेरठ करनाल हाईवे पर झिंझाना क्षेत्र में काठा नदी पुल के पास पहुंचे, तो सामने से आए वाहन ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके बाद राहगीरों ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे दंपति और उनके बेटे को बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्हें झिंझाना सीएचसी लाया गया, तो वहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल जगतार सिंह और उनकी पत्नी को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था।