{"_id":"5a84832f4f1c1b92268ba2db","slug":"121518633775-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौतिक विज्ञान की परीक्षा को नकलविहीन कराने की पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौतिक विज्ञान की परीक्षा को नकलविहीन कराने की पूरी तैयारी
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पूूूरी तैयारी चल रही है। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेटों को भी पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। उन्होंने किसी भी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को कक्ष निरीक्षक के रुप में विषय का शिक्षक न लगाने के भी सख्त निर्देश दिए है।
बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में इंटर विज्ञान वर्ग की भौतिक विज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। विषय कठिन होने के कारण ऐसे विषयों में नकल होने की आशंका रहती है। इस परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और कार्यवाहक डीआईओएस ने पूूरी तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी ने सभी केेंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा में उसी विषय का शिक्षक मिलने पर कठोर कार्रवाई करने और भविष्य में केंद्र को डिबार करने के निर्देश जारी किए है। सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और अन्य केंद्रों पर भी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पूरी सतर्कता रखने के निर्देश दिए। कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि सभी केंद्रों पर सचल दलों की ओर से विशेष छापामारी अभियान चलाया जाएगा। बाहर से भी सचल दलों की छापामारी हो सकती है। किसी भी कीमत पर किसी भी केंद्र पर कोई नकल नहीं होगी और न ही कोई अनियमितता बर्दाश्त की जाएगी। विज्ञान विषय की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पूूूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।