फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चंद सस्थाएं ही गरीबों के हितों के लिए कार्य करती है- एसके वर्मा

चंद सस्थाएं ही गरीबों के हितों के लिए कार्य करती है- एसके वर्मा

Mon, 29 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चंद सस्थाएं ही  गरीबों के हितों के लिए कार्य करती है- एसके वर्मा
शामली।
विज्ञापन

श्री भोलेश्वर महादेव योग साधना आश्रम मंदिर के सानिध्य में अपना घर आश्रम का तृतीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मंडलायुक्त एसके वर्मा ने कहा कि मनुष्य जीवन में सबसे बड़ा दान समय का दान है। मन के भाव से समय का दान करने का आह्वान किया हैं।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रिटायर्ड मंडलायुक्त एसके वर्मा ने कहा कि गरीबों की मदद के लिए प्रदेश में संचालित संस्थाएं आठ करोड़ से लेकर 15 करोड़ रुपये की धनराशि अनुदान के रूप में प्राप्त करती है। सरकारी अनुदान प्राप्त करने के लिए ज्यादातर संस्थाएं चलाते है, मगर सिर्फ चंद संस्थाएं ही गरीबों की सेवाओं के लिए कार्य करती हैं। समय निकालकर मन के भाव से समय का दान करके गरीबों की सेवा करने में जुट जाएं। सेवानिवृत्त आईजी विजय गर्ग ने कहा कि ईश्वर मनुष्य के चरित्र में बसता है। मानव जीवन में आत्मा एवं चरित्र पवित्र होना चाहिए। अपना घर आश्रम एक संस्कार है। आश्रम की टीम निर्बलों की सेवा और उनके जीवन सुधार के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, डाक्टर मृदुल कौशिक, डाक्टर माधुुुुरी भारद्वाज, उद्यमी जेके जैन, रघुवीर आर्य, पूर्ण चंद आर्य, मनेश कुमार, किशोर न्यायालय की सदस्या बीना शर्मा विचार व्यक्त किए। इस दौरान अपना घर आश्रम में 102 प्रभुओं को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने आभार प्रकट किया। संस्था के सचिव अशोक कुमार गर्ग, चरत बंसल, निकुंज मित्तल, भारत भूषण मित्तल, रामकुमार बंसल, पल्लवी मित्तल का सहयोग रहा। संचालन अनुुुराग शर्मा ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed