{"_id":"595550744f1c1b3f0e8b47ba","slug":"121498763380-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेरो और आल्टो की टक्कर, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेरो और आल्टो की टक्कर, 10 लोग घायल
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो-आल्टो की टक्कर में 10 घायल
चौसाना (शामली)। करनाल में लगे नेत्र परीक्षण कैंप से लौटते समय ग्रामीणों की बोलेरो और आल्टो कार की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11:30 बजे चौसाना बिड़ौली मार्ग पर कुंतलपुर गुरुद्वारे के पास हुआ। झिंझाना क्षेत्र के गांव मछरौली निवासी धर्मवीर पुत्र तेलूराम बोलेरो चालक है। बृहस्पतिवार सुबह वह गागौर गांव से आठ लोगों को करनाल में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में दिखाने गया था। करनाल से लौटते समय जब बोलेरो कुंतलपुर गुरुद्वारे के पास पहुंची, तो सामने से आती आल्टो कार से उनकी टक्कर हो गई। आल्टो कार में पालेराम निवासी कुंड थाना कैथल जिला कैथल (हरियाणा) और ज्ञान सिंह निवासी नलहेड़ा जिला सहारनपुर सवार थे। हादसे के दौरान दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए।
सूचना पर चौसाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। बोलेरो चालक धर्मवीर, केशव, रामरती, सुखपाल सिंह, मुकेश, बाला, कदम सिंह आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। आल्टो सवार पालेराम और ज्ञान सिंह भी घायल हैं। धर्मवीर, पालेराम और ज्ञान सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौसाना चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि दोनों वाहनों को चौकी पर लाकर खड़ा करा दिया है। मामले में अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।