{"_id":"594d6c234f1c1bb3378b49a7","slug":"121498246179-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों खराब पड़े वाटरकूलर, हैंडपंप, बच्चों को नही मिल रहा ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों खराब पड़े वाटरकूलर, हैंडपंप, बच्चों को नही मिल रहा ठंडा पानी
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जनपद के सभी स्कूल कॉलेज एक जुलाई से खुलने जा रहे हैं। डिग्री कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्स में दाखिलों के लिए शुक्रवार से पंजीकरण शुरू हो गए है। मेरिट आने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इंटर कॉलेजों में भी दाखिला प्रक्रिया चलेगी। मगर, सभी कॉलेजों में पीने के पानी की व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है।
शहर के वीवी पीजी कॉलेज में हैंडपंप तो सही है, लेकिन वाटकूलर की सुविधा होने के बाद भी वह खराब पड़ा है। जिस कारण गर्मी के मौसम में भी बच्चों को ठंडा पानी नही मिल रहा है। वहीं कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय डिग्री कॉलेज में भी वाटर कूलर गर्मी के मौसम से पहले ही खराब पड़ा है। कॉलेज में लगे तीन सरकारी हैंडपंपों में से केवल एक ही हैंडपंप चालू है। इस हैंडपंप पर ही भीड़ लगी रहती है। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में भी एक हैंडपंप खराब है। अभी तक भी कॉलेज में पानी पीने के लिए लगे वाटर टैंक की सफाई नहीं कराई गई।
वीवी पीजी कॉलेज प्राचार्या डाक्टर वेदकुमारी और विजय सिंह पथिक राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य राजेश अग्रवाल और वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के संबंध में जो भी समस्या हैं, उन्हें जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा।