फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बसपा में थम नहीं रहा इस्तीफो का सिलसिला

बसपा में थम नहीं रहा इस्तीफो का सिलसिला

Fri, 23 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बसपा में थम नहीं रहा इस्तीफो का सिलसिला
बसपा के तीन और पदाधिकारियों ने दिया पद से इस्तीफा
विज्ञापन

शामली। बहुजन समाज पार्टी में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पदाधिकारियों के इस्तीफे देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जिला कमेटी के तीन पदाधिकारियों तथा झिंझाना नगर कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही इस बारे में पार्टी हाईकमान को भी अवगत करा दिया गया है।

पिछले दिनों ही बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन तथा अन्य पदाधिकारियों ने शामली जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम को हटाकर सुनील जाटव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद ही पार्टी के पदाधिकारियों में बगावत शुरू हो गई। पहले तो शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों ने अपनी कमेटी सहित पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, बृहस्पतिवार को जिला महासचिव वेदपाल गहलौत, जिला उपाध्यक्ष राहुल देव गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अखलाक प्रधान के अलावा झिंझाना नगर कमेटी के पदाधिकारी इकबाल खान, नवीन बिंदल, देवेंद्र होसंगपुर और प्रवीण कुमार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनका कहना है कि जो लोग पार्टी की प्रत्येक मीटिंग में अनुशासनहीनता करते थे तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते थे, उन्हीं को पदाधिकारी बनाया जा रहा है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उधर, बसपा एमएलसी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार चित्तौड का कहना है कि शामली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया था, जिसके बारे में पार्टी हाईकमान को भी अवगत करा दिया गया था। यदि पार्टी कार्यकर्ताओं में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को लेकर विरोध है, तो उनसे बैठकर वार्ता की जाएगी तथा सभी कार्यकर्ताओं को संतुष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed