फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1204 children vaccinated in Mission Indradhanush campaign

मिशन इंद्रधनुष अभियान में 1204 बच्चों को हुआ टीकाकरण

Tue, 03 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
1204 children vaccinated in Mission Indradhanush campaign
कैराना मिशन इंद्रधनुष के तहत आर्य पुरी में टीकाकरण कैंप का उद्वघाटन करते वार्ड सभासद शगुन मित्त? - फोटो : SHAMLI
मिशन इंद्रधनुष अभियान में 1204 बच्चों को हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शामली/झिंझाना/कैैराना। मिशन इंद्रधनुष अभियान का चौथा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत टीकाकरण से वंचित 1204 बच्चों को और 172 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया गया।

टीकाकरण से वंचित दो साल के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाने के लिए मिशन इंद्रधनधु का चौथा चरण शुरू हो गया है। यह अभियान 17 मार्च तक चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि जिले में पहले दिन तय किए गए लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 1043 बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इस लक्ष्य के सापेक्ष 1204 बच्चों को टीकाकरण किया गया। इसी तरह 139 गर्भवती महिलाओं के लक्ष्य के सापेक्ष 172 को टीके लगाए गए। झिंझाना में मोहल्ला सैदमीर में सभासद इलयास अंसारी के आवास पर स्वास्थ्य विभाग ने मिशन इंद्र धनुष के तहत लगाए गए कैंप का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने किया। ऊन चिकित्सा प्रभारी डाक्टर लेखराम, लेखा प्रबंधक लविश कुमार, पूजा एएनएम, डाक्टर अशोक कुमार सैनी, आईओ मधुरमा शर्मा आदि मौजूद रहे। कैराना में मिशन इंद्रधनुष के तहत नगर में 6 व ग्रामीण क्षेत्रों में 11 स्थानों पर विशेष कैंप लगाकर बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। आर्यपुरी में कैंप का उद्घाटन वार्ड सभासद शगुन मित्तल व डब्लूएचओ की डा. महिमा द्वारा किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर आरके सागर ने बताया कि 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान यूनिसेफ के आरिफ, चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed