{"_id":"632ca4f64e0a1e4cb857cf99","slug":"120-tons-of-garbage-collected-in-three-days-due-to-strike-shamli-news-mrt606445836","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के चलते तीन दिन में इकट्ठा हुआ 120 टन कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के चलते तीन दिन में इकट्ठा हुआ 120 टन कूड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगरपालिका में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। सफाईकर्मियों के हड़ताल में शामिल होने के बाद नगर में तीन दिन से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते घरों से लेकर गलियों और सड़कों तक कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यह तीन दिन में लगभग 120 टन कूड़ा है।
नगरपालिका के लिपिक लक्ष्मण सिंह को निलंबित करने व मोहर्रिर गजेंद्र कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होने के विरोध में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट के तत्वावधान में कर्मचारी आठवें दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलन में तीन दिन पहले सफाई कर्मचारी भी शामिल हो गए थे। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर रखी है। शहर में एक दिन में लगभग 40 टन कूड़ा निकलता है। इस हिसाब से अब तक शहर में लगभग 120 टन कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। घरों, गलियों व सड़कों पर कदम-कदम पर कूड़े के ढेर लगे हैं। लगातार बारिश होने से कूड़े के ढेर से दुर्गंध उठ रही है। जिससे लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ नगरपालिका खतौली के अध्यक्ष सुधीर धामा व प्रदेश सचिव इरशाद जाट ने बृहस्पतिवार को धरने पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांग जल्द पूरी नहीं होती तो नगरपालिका परिषद खतौली के सभी कर्मचारी भी कामबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने पालिकाकर्मियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई को निरस्त करने, पिछले महीने सड़क दुर्घटना में सफाईकर्मी भूरिया देवी की मौत होने पर इकट्ठा हुए सफाईकर्मियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा दर्ज रिपोर्ट वापस लेने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के समान वेतन देने, पालिका क्षेत्र में वृद्धि को देखते हुए 100 कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर बढ़ाने आदि मांग की और चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
यहां महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया, सचिव आजम खां, संजीव निर्वाल, गजेंद्र, प्रदीप मायूस, लक्ष्मण, जाकिर, कवंरपाल, साजिद, अरविंद, अमित शर्मा, जगमोहन, हंसराज, दीपक बिडला, विनोद निर्वाल, प्रवीण कुमार, सुमित, जनेश आदि मौजूद रहे।