फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   12 lakh matches will be ready in a day

एक दिन में तैयार होंगी 12 लाख माचिस

Wed, 26 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
12 lakh matches will be ready in a day
शामली औद्योगिक क्षेत्र में माचिस फैक्टरी का निरीक्षण करतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
एक दिन में तैयार होंगी 12 लाख माचिस
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित माचिस फैक्टरी अमर स्पलिंट्स में दो अत्याधुनिक मशीनों का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इन दोनों मशीनों से प्रतिदिन 12 लाख माचिसों का उत्पादन होगा तथा क्षेत्र के करीब 100 लोगों को रोजगार मुहैया होगा। फैक्टरी के निदेशक ने बताया कि यह प्रदेश की पहली माचिस फैक्टरी है।

मंगलवार को डीएम जसजीत कौर ने अमर स्पलिंट्स प्राइवेट लिमिटेड माचिस फैक्टरी में बड़ी माचिस बनाने वाली अत्याधुनिक दो मशीनों का बटन दबाकर शुभारंभ किया। डीएम ने उद्यमी का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर फैक्टरी के डायरेक्टर अनुज गर्ग ने बताया कि यह माचिस बनाने की उत्तर प्रदेश की पहली फैक्टरी है। पहले यहां पर सामान्य माचिस बनाई जाती थी। मंगलवार को दो नई मशीनें लगाई हैं, जो साउथ कोरिया से आयात की गईं हैं। उन्होंने बताया कि इन मशीनों से बड़ी होम लाइट माचिसों का निर्माण किया जाएगा। अनुग गर्ग ने बताया कि एक मशीन की क्षमता प्रतिदिन छह लाख माचिस निर्माण करने की है। उन्होंने बताया कि दो नई मशीनें लगने से 100 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed