{"_id":"5c8167bdbdec221405599e60","slug":"11551984573-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया जिले की सडको की विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया जिले की सडको की विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सड़कों की सूरत बदलेगी
शामली। जिले में सड़कों की सूरत अब बदलेगी। शामली में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने जिलों की सड़कों की विशेष मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया है।
भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने 26लाख 73 हजार रुपये की लागत से तीन सड़कों की विशेष मरम्मत कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार ने जिले में सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीन सड़कों की विशेष मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बताया कि मेरठ - करनाल से बहावड़ी, भौंराकला से कुड़ाना आर्य समाज मंदिर तक, ऊन से थानाभवन बझेड़ी मार्ग का मरम्मत किया जाएगा। विधायक ने कहा कि जल्द ही तीनों सड़कों की विशेष मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द ही सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में विकास की गंगा बही है। इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से होगा। इस मौके पर सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ऊन ब्लाक के पूर्व प्रमुख रामपाल सिंह, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, बनत नगरपंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार, ललित चौधरी आदि मौजूद रहे।
आठ करोड़ रुपये स्वीकृत
शामली। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर बलवा से लेकर साईधाम तक सड़क की विशेष मरम्मत के लिए आठ करोड़ रुपये राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने स्वीकृत कर दिए हैं। शामली से लेकर मेरठ तक फोरलेन की मरम्मत कार्य स्वीकृत हो चुका है।