{"_id":"5c4364c8bdec22736b5e92b9","slug":"11547920584-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों से नाराज होकर घर से गया छात्र सकुशल लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों से नाराज होकर घर से गया छात्र सकुशल लौटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र सकुशल लौटा
शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा में रात को सोते हुए चार दिन पहले परिजनों से नाराज होकर लापता हुआ 15 वर्षीय छात्र सकुशल लौट आया है। परिजनों ने छात्र के लापता होने की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई थी।
मोहल्ला धीमानपुरा निवासी अमित कुमार ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में सूचना दी थी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र घर से नाराज होकर कहीं चला गया। अमित के मुताबिक परिजन उसे पढ़ाई लिखाई की बात कहते थे, लेकिन वह डांस और गाना सीखने की बात कहता था। इसके चलते वह 15 जनवरी की रात को घर से गायब हो गया था। परिजनों के तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चल सका था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने छात्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि लापता हुआ छात्र सकुशल घर लौट आया है।