{"_id":"5c40c127bdec22739a5be281","slug":"11547747623-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में गूंजा बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा, मांगा संपूर्ण गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में गूंजा बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा, मांगा संपूर्ण गन्ना भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। किसान दिवस में पिछले साल का बकाया गन्ना भुुगतान चीनी मिलों से कराए जाने, गन्ना आपूर्ति में जूना कटौती, पानी की टंकी, क्षतिग्रस्त सीसी सड़क ,ऋण माफी आदि मुद्दे उठाए गए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय सवित मलिक ने कहा कि जिले की शामली चीनी मिल पर पिछले साल का 83 करोड़ बकाया है। नए सत्र चालू हुए ढाई माह बीत चुके है, अभी तक पिछले साल का संपूर्ण भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने चीनी मिल से नए और पुराने बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की है। गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड में ऋण माफी का लाभ दिए जाने की मांग की। ग्राम चूनसा के बिजेंद्र मलिक ने बिजली विभाग की छापेमारी करके 30-49 निर्दोष किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जांच कराकर संविदा कर्मियों की तैनाती उनके मूल निवास ग्राम से हटाकर अन्य ग्रामों में किए जाने की मांग की है। धीर सिंह मलिक ने चीनी मिल में किसानों द्वारा गन्ना आपूर्ति में जूना कटौती एक किग्रा प्रति क्विंटल होने का मुद्दा उठाते हुए कहा जूना कटौती बंद किए जाने की माग की। उन्होंने गन्ना समिति द्वारा गलती से सदस्य को मृतक दर्शाकर गन्ना आपूर्ति बंद करने सदस्य को मृतक दर्शाकर गन्ना आपूर्ति बद करने तथा लिप्त कार्मिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पप्पू मलिक द्वारा कुड़ाना में पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी के कनेक्शन की पाइप लाइन दबाने के कारण जगह-जगह सीसी सड़क टूट जाने व जल भराव से गंदगी फैल रही है। तेजपाल सिंह गुर्जर ने शिकायत की कि इलाहाबाद बैंक प्रबंधक किसानों के क्रेडिट कार्ड नहीं बना रहे है। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने फसल ऋण मोचन वंचित किसानों की शिकायतों का निस्तारण कर योजना का लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिए। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कटिया हटाओ कनेक्शन पाओ तथा निजी नलकूप के लिए किसान अपने स्तर पर तार खंभा खरीदकर नलकूप चालू कर लिया है। किसान एक मुश्त जमा योजना के तहत 35 हजार रुपये जमा करके अपना कनेक्शन नियमित करा सकते है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश सैनी राष्ट्रीय पशु बीमा योजना की जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि डाक्टर शिवकुमार केसरी ने कृषि विभाग की योजना का विस्तार से प्रकाश डाला।