फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   -एक अप्रैल से पहले हाउस टैक्स की व्यवस्था में किया जाएगा संशोधन, लगेगा एक समान टैक्स

-एक अप्रैल से पहले हाउस टैक्स की व्यवस्था में किया जाएगा संशोधन, लगेगा एक समान टैक्स

Sat, 29 Dec 2018 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
-एक अप्रैल से पहले हाउस टैक्स की व्यवस्था में किया जाएगा संशोधन, लगेगा एक समान टैक्स
थानाभवन में एक समान लगेगा हाउस टैक्स
विज्ञापन

थानाभवन। नगर पंचायत की बैठक में एक अप्रैल से पहले हाउस टैक्स प्रक्रिया में संशोधन करते हुए एक समान टैक्स की व्यवस्था कस्बे में लागू करने का निर्णय लिया गया।

शनिवार को नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक चेयरमैन रफत प्रवीण की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें एक समान टैक्स व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर पंचायत एक अप्रैल तक हाउस टैक्स को लेकर पूरे कस्बे का सर्वे करेगा। साथ ही जो लोग छूटे हुए हैं, उन्हें हाउस टैक्स के दायरे में शामिल करते हुए सभी लोगों पर एक समान टैक्स व्यवस्था लागू करेगा। अब कस्बे के प्रत्येक वार्ड में तीन नए स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। प्रत्येक स्थान के लिए नगर पंचायत हर रोज 20 किलो लकड़ी मुहैया कराएगा। इसके अलावा नगर पंचायत एक अप्रैल से पहले हाउस टैक्स प्रक्रिया में संशोधन करते हुए एक समान टैक्स की व्यवस्था कस्बे में लागू करेगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने कहा कि फिलहाल कस्बे के प्रमुख स्थानों जैसे चरथावल, शामली बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कांशीराम कॉलोनी आदि स्थानों पर सर्दियों के मद्देनजर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह अलाव पर्याप्त नहीं है। अब नगर पंचायत की ओर से इसलिए इनके अलावा प्रत्येक वार्ड में तीन स्थान यानी कुल 51 जगहों पर अलाव जलाए जाएंगे। प्रत्येक अलाव के लिए नगर पंचायत 20 किलो लकड़ी हर रोज मुहैया कराएगी। नगर पंचायत में सभी 17 सदस्यों से अपने क्षेत्र के तीन तीन प्रमुख स्थानों की सूची मांगी है । उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ने काफी समय से हाउस टैक्स का संशोधन नहीं किया है। कई नए मकान साथ ही कुछ मकानों पर मानक से कम हाउस टैक्स लग रहा है तो कुछ लोग ज्यादा भुगतान कर दे रहे हैं, अब नगर पंचायत एक अप्रैल तक हाउस टैक्स को लेकर पूरे कस्बे का सर्वे करेगा। साथ ही जो लोग छूटे हुए हैं उन्हें हाउस टैक्स के दायरे में शामिल करते हुए सभी लोगों पर एक समान टैक्स व्यवस्था लागू करेगा। बोर्ड बैठक के दौरान सभासदों ने कस्बे में लगाई गई लाइट को लेकर कई सवाल पूछे जिनपर चेयरमैन अधिशासी अधिकारी ने जवाब देने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन रफत परवीन, अधिशासी अधिकारी रवि यादव , सभासद नीरज गोयल, इंतजार, बोबी अरोड़ा, ऋषिपाल, विनोद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed