{"_id":"5c251dbebdec2256f321a03b","slug":"11545936318-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल दंगे मे निर्दोष को फंसाने का आरोप, जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल दंगे मे निर्दोष को फंसाने का आरोप, जांच कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगे में निर्दोषों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच कराएं
शामली। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल के नेतृत्व में जिले के ग्राम प्रधानों और किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह से मिलकर पांच साल पूर्व मुजफ्फरनगर-शामली में हुए दंगे में निर्दोष लोगों के खिलाफ एसआईटी द्वारा दर्ज किए गए मुकदमों की जांच कराकर न्याय दिलाए जाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल के नेतृत्व में प्रधानों- किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया कि जिले के निर्दोष युवाओं के खिलाफ वर्ष 2013 में हुए दंगे में नामजद करके आरोपी बना दिया गया है। वह दंगे के आरोप में सालों से जेल में रह चुके हैं। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश स्तर पर एसआईटी गठित करके नए सिरे से जांच कराकर मुकदमों से निर्दोषों को न्याय दिलाने की मांग की है। इस मौके पर दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग व शामली बाईपास का जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल को सत्यपाल सिह ने पूरे प्रकरण की गंभीरता से सुनकर कानूनी कार्रवाई कराकर राहत दिलाए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में ग्राम प्रधान संगठन संगठन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र सिंह, बाबूराम प्रधान, कर्मवीर बुटराडी, लाखन सिंह, बरलाजट, धर्मेंद्र बहावडी, बंटी, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत किसान मौजूद रहे।