फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आई दूसरी किश्त, पूरा होगा छत का सपना

आई दूसरी किश्त, पूरा होगा छत का सपना

Wed, 21 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
आई दूसरी किश्त, पूरा होगा छत का सपना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जलालाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लोगों की दूसरी किश्त आई गई है। वहीं, लोगों ने पैसा मिलते ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कस्बे में 222 लोगों के नाम पात्रता की सूची में शामिल किए गए थे। इन मकानों की सरकार की ओर से कुछ दिन पूर्व पहली किश्त के रूप में 25-25 हजार रुपये भेजे गए थे, लेकिन दूसरी किश्त में देरी के कारण लोगों मायूस थे। लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हाल ही में सरकार ओर से लोगों के खाते में दूसरी किश्त भी भेजी दी गई है। इसका पता चलते ही पात्र परिवारों ने राहत की सांस ली है।

मोहल्ला जामिन अली निवासी राहुल, राकेश कुमार, तुलसीराम, मकसूद, आबाद आदि ने बताया कि दूसरी किश्त मिलने के बाद उन्होंने छत तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रशंसा की है। लोगों ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इस वजह से वह मकान बनाने की स्थिति में नहीं थे। लेकिन, योजना के जरिये सरकार ने उनका मकान बनवाने का सपना पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed