{"_id":"5bf44de5bdec2269b7317b3e","slug":"11542737381-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया जमीन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया जमीन का निरीक्षण
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। कैराना में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की पहल शुरू हो गई है। मंगलवार को बस अड्डा निर्माण के लिए अफसरों ने पालिका के छड़ियान मैदान की खाली जमीन को देखा। इसी पर बस अड्डे के निर्माण का प्रयास चल रहा है।
एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा, शामली रोडवेज के एआरएम मनोज कुमार वाजपेई, शामली स्टेशन प्रभारी योगेंद्र कुमार, तहसीलदार रनवीर सिंह और नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार ने रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए कांधला तिराहे पर छड़ियान मैदान की नगर पालिका की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। एआरएम मनोज कुमार वाजपेई ने बताया कि कैराना में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए पीडब्लूडी और छड़ियान मैदान की भूमि का निरीक्षण किया गया। जल्द ही अधिकारियों से वार्ता करके मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।