फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ब्रजभाषा में नया कॉमेडी शो लाएंगे मनोज संतोषी

ब्रजभाषा में नया कॉमेडी शो लाएंगे मनोज संतोषी

Tue, 13 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
ब्रजभाषा में नया कॉमेडी शो लाएंगे मनोज संतोषी
शामली। उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जहां हर छोर पर दमदार कहानियां बनती हैं। यह कहना है कई प्रसिद्ध नाटकों के लेखक मनोज संतोषी का। बताया कि वह अपनी लेखनी में इस नए पन का हमेशा प्रयोग करते हैं। इसी क्रम में वे जल्द ही यूपी की ब्रजभाषा में एक नए टीवी सीरियल की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं सहित कई नाटकों के लेखक बुलंदशहर के रामघाट निवासी मनोज संतोषी शहर में अपने रिश्तेदार बैंक अधिकारी सुनील चंद्रा के आवास पर रविवार देर रात पहुंचे। कुछ देर यहां रुके संतोषी ने कहा कि उन्हें सोमवार बचपन से ही कहानियां लिखने का शौक था। बड़े भाई अशोक संतोषी मुंबई में रहते थे और 1993 में ही माया नगरी में जाने का निर्णय लिया। उसके बाद हेराफेरी, दो और दो पांच, यस बोस, ये अंधा कानून है जैसे नाटकों की कहानियां लिखीं। उसके बाद उन्होंने हाल ही में चल रहे फेमस कॉमेडी नाटक भाभीजी घर पर है और जीजा जी छत पर है की कहानियां लिखीं। अब वह जल्द ही उत्तर प्रदेश की ब्रजभाषा पर एक नया कॉमेडी शो शुरू करने जा रहे हैं। मौके पर उनके साथ प्रदीप मायूस, अनिल चंद्रा, दिनेश गहलोत, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed