फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अधिकारियों की सूजबूझ से टल गया बड़ा हंगामा

अधिकारियों की सूजबूझ से टल गया बड़ा हंगामा

Fri, 25 May 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की सूजबूझ से टल गया बड़ा हंगामा
अफसरों-नेताओं की सूझबूझ से टल गया बवाल
विज्ञापन

शामली।
पुलिस-प्रशासन ने वकीलों को सभास्थल तक नहीं पहुंचने देने के लिए पूरा इंतजाम कर रखा था, जिसके बाद भी वकील जोश के साथ जनसभा स्थल के मुख्य गेट तक पहुंच गए। अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए अंदर नहीं जाने दिया। विजय चौक पर भी पुलिस के साथ वकीलों की झड़प हुई। अधिकारियों की सूझबूझ के चलते बड़ा हंगामा होने से टल गया।
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर टंकीरोड पर एकत्र हुए वकीलों ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए शहर मेें भीड़ के साथ पैदल मार्च करते हुए सभा स्थल की ओर निकले। पुलिस प्रशासन और अधिकारी चौकन्ने हो गए। पहले तो पुलिस ने वकीलों को शहर के भिक्की मोड़ पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनका काफिला नहीं रुका। एसपी देवरंजन और एएसपी श्लोक कुमार और डीएम इंद्र विक्रम सिंह पूरी तैयारी के साथ शहर के विजय चौक पर वकीलों को रोकने के लिए पहुंचे। पूरी सड़क पर पुलिस ने बैरियर लगवा दिए। जैसे ही वकील विजय चौक पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे तो पुलिस एक्शन मोड में आ गई। वकीलों ने बैरियर हटाकर सभा स्थल पर पहुुंचना चाहा, लेकिन पुलिस पूरी तरह अड़ गई, जिसके चलते वकीलों और पुलिस अधिकारियों के बीच बैरियर हटाने को लेकर करीब 15 मिनट तक टकराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मोदी और योगी के खिलाफ नारेबाजी
आरके इंटर कॉलेज के मैन गेट पर वकीलों के हंगामे के चलते अंदर से सांसद संजीव बालियान भी वहां पहुंच गए। पहले तो वह बंद गेट के अंदर से ही वकीलों को शांत करने की कोशिश करते रहे, लेकिन वकील नहीं माने। इसके बाद वह कॉलेज के मुख्य गेट की दीवार पर ही चढ़ गए और ऊपर खड़े होकर वकीलों और अन्य अधिकारियों से माइक देने के लिए चिल्लाते रहे. जिसके बाद भी वकील बाहर खड़े हुए हाथ हिलाते हुए मोदी और योगी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। परेशान होकर उन्हें गेट की दीवार से ऊतर कर बाहर वकीलों के बीच ही जाना पड़ा। तब उन्होंने वकीलों को समझाया कि मुख्यमंत्री से तुम्हारी मुलाकात कराएंगे और ज्ञापन दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed