फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रदेश के व्यापारियों का 20 मई को लखनऊ में होगा प्रांतीय व्यापारी महा सम्मेलन

प्रदेश के व्यापारियों का 20 मई को लखनऊ में होगा प्रांतीय व्यापारी महा सम्मेलन

Fri, 27 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के व्यापारियों का 20 मई को लखनऊ में होगा प्रांतीय व्यापारी महा सम्मेलन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मंत्री परिषद की बैठक के बाद प्रदेेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए संगठन काम करेगा। 20 मई को लखनऊ के सहकारिता भवन में प्रदेश के व्यापारियों का एक प्रांतीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुभाष चौक स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मंत्री परिषद की बैठक मुुजफ्फरनगर में आयोजित की गई थी, जिसमें 15 मई तक प्रदेश के सभी जिलों-शहरों में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को व्यापारी सुरक्षा सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बताया कि 20 मई को लखनऊ के सहकारिता भवन में प्रदेश के व्यापारियों का एक प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाए जाने, 60 वर्ष से उपर के आयु के व्यापारियों की पेंशन योजना लागू करने, व्यापारियों के स्टाक का बीमा कराने के लिए सरकार से मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी जीवन दुघर्टना राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख किए जानेे की भी रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लिए जाने, जीएसटी की जटिल समस्याओं को समाप्त करने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में सुभाष धीमान, जयवीर सिंह, अमित गर्ग, अनिल कसंल, नरेंद्र अग्रवाल, पकंज वालिया, राकेेश गुप्ता, मनमोहन अग्रवाल, विनीत शारदा, अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, तिलक राज अरोड़ा, रामकुमार तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed