{"_id":"5adccb514f1c1b84028b5f72","slug":"11524419409-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार टूटने से किसान की जली 16 बीघा गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार टूटने से किसान की जली 16 बीघा गेहूं की फसल
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता।
क्षेत्र के गांव भट्टू में किसान बृजमोहन पुत्र बली सिंह ने अपनी जमीन ठेके पर तालिब पुत्र अलीजान को दे रखी थी। रविवार शाम पांच बजे हाईटेंशन का तार टूट कर नीचे गेहूं की फसल में जा गिरा। जिससे आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग विकराल रुप ले चुकी थी। किसानों ने देखा कि अब आग पर काबू पाया नहीं जा सकता है तो किसानों ने दौड़कर बट्टू गांव में सूचना दी। जिसके बाद ग्रामवासी ट्रैक्टर, ट्राली व पानी की बाल्टी लेकर खेत की तरफ दौड़ने लगे। जब तक किसान की 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामवासियों ने फायरब्रिगेड शामली को सूचना दी। किसान की फसल जलने से किसानों ने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताया।