{"_id":"5adb824b4f1c1b9d098b5d06","slug":"11524335179-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन राजस्थान के अभिनव और शामली के नमन ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन राजस्थान के अभिनव और शामली के नमन ने बनाई बढ़त
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव लिलौन स्थित मुनव्वर मंसूरी क्लब में चौथी सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। जिसमें यूपी सहित अन्य कई राज्यों के निशानेबाजों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। चैंपियनशिप का शुभारंभ पूर्व प्रधान रवींद्र मुखिया और मुनेश ने किया। पहले दिन शामली और राजस्थान के निशानेबाजों ने बढ़त बनाई।
शनिवार को गांव लिलौन में चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्थान, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रविंद्र और मुनेश ने सभी से परिचय करते हुए सभी को मेहनत व लगन से सटीक निशाने लगाकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि पहले दिन राजस्थान के शहर अलवर के अभिनव चौधरी ने एयर पिस्टल सब जूनियर स्पर्धा में 400 अंकों में से 375 का स्कोर खड़ा कर बढ़त बनाई। एयर पिस्टल सब जूनियर वर्ग में शामली के गांव लिलौन के मोहम्मद कैफ ने 200 में से 145 को स्कोर बना बढ़त बनाई। वहीं एयर राइफल पीप साइट सब जूनियर वर्ग में शामली के रॉक गोल्ड स्कूल के निशानेबाज नमन जैन ने 200 अंकों में से 181 अंक का स्कोर बनाकर बढ़त बनाई। मैच रेफरी डॉ. अहसान, प्रवीण चौधरी रहे। मौके पर क्लब संरक्षक राजकुमार जैन, मदनलाल, कोच नदीम मंसुरी, पारस, सुनील कालखंडे, अहसान अली, कंवरपाल शर्मा, अनुज आदि मौजूद रहे।