फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिले में अब चलेगा विशेष मिशन इंद्रधनुष

जिले में अब चलेगा विशेष मिशन इंद्रधनुष

Sat, 21 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिले में अब चलेगा विशेष मिशन इंद्रधनुष
शामली।
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान के तहत ऐसे गांव और नगर निकाय के वार्डों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिनमें बच्चे टीकाकरण से छूटे हुए हैं। इस अभियान को विशेष मिशन इंद्रधनुष का नाम दिया गया है।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने प्रेस वार्ता करके बताया कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना ग्राम स्वराज अभियान चल रही है। इन योजना के तहत शामली जिले में विशेष मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा। यह विशेष अभियान तीन चरणों में होगा। पहला चरण 23 अप्रैल से 27 अप्रैल, दूसरा चरण 21 मई से 25 मई, तृतीय चरण 18 जून से 22 जून तक होगा। पूरे जिले के पांचों ब्लॉकों और नगर निकाय वार्ड में से 20 गांव और वार्ड चुने गए हैं, जिनमें इस अभियान की शुरुआत की जानी है। इसके तहत इनमें टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा और पूर्व में चलाए गए अभियान में छूटे बच्चों को टीके लगाएं जाएंगे। इसके तहत दो साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है। पूर्व में जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशाओं और एएनएम द्वारा सर्वे कराकर बच्चों को चिह्नित किया गया था। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। यदि इस टीकाकरण में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सफल कुमार, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ डॉ. केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed