{"_id":"5ad397734f1c1b62098b4bbb","slug":"11523816307-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेख बिरादरी में फैली कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेख बिरादरी में फैली कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। शेख बिरादरी की आयोजित बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और समाज की एकता पर बल देने का आह्वान किया।
रविवार को कस्बे के पानीपत रोड स्थित मोहल्ला दरबारखुर्द की राजू कॉलोनी में अखिल भारतीय शेख समाज जागृत समिति की एक बैठक मोहम्मद इकराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से समिति का कैराना नगराध्यक्ष पद पर हाजी इकबाल को नियुक्त करने के साथ ही शेख बिरादरी में फैली कुरीतियों को दूर कर समाज की एकता पर बल दिया गया। ब्याह-शादी में फिजूलखर्ची व दिखावा आदि पर अंकुश लगाने पर भी जोर दिया। वहीं, शेख बिरादरी के उत्थान के लिए अनेक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नूर मोहम्मद, हाजी अख्तर, डॉ. शौकीन, हारुन अली, साजिद सिद्दीकी आदि ने संबोधित किया। संचालन ताहिर हसन ने किया।