{"_id":"5ad2502f4f1c1b86098b493c","slug":"11523732527-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटे की टक्कर में जीता गंगोह का जावेद पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांटे की टक्कर में जीता गंगोह का जावेद पहलवान
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन (शामली)। हसनपुर लुहारी गांव में चल रही चार दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के तीसरे दिन गंगोह के जावेद पहलवान संघर्षपूर्ण मुकाबले में लुधियाना पंजाब के खली पहलवान को शिकस्त दी। वहीं, पानीपत के निर्मल सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।
श्रीराम मंदिर मैदान में चल रही दंगल प्रतियोगिता के तीसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद नेता अशरफ अली खां, चेयरमैन जलालाबाद अब्दुल गफ्फार एवं भाजपा नेता नरेंद्र सैनी ने किया। अशरफ अली खां ने कहा कि दंगल ऐसा खेल है जो आज पूरी दुनिया में प्रसिद्धी हासिल कर चुका है। वहीं, देश के कई नामी गिरामी पहलवान इस स्पर्धा में नाम रोशन कर रहे हैं। इस तरह की स्पर्धा से पहलवानों के आत्मविश्वास में वद्धि होती है। पहले मुकाबले में पानीपत के निर्मल सैनी ने सद्दाम को मात्र दो मिनट में शिकस्त देकर खूब तालियां बटोरी। दूसरे मुकाबले में जलालाबाद के आसिफ पहलवान ने लुधियाना के समीर पहलवान को पराजित किया। तीसरे और संघर्षपूर्ण मुकाबले में गंगोह के जावेद ने लुधियाना के खली को हराया। चौथे मुकाबले में जलालाबाद के प्रधान पहलवान ने कैराना के समीर और पांचवे मुकाबले में हसनपुर लुहारी के एहसान हाशमी ने रुड़की के काला पहलवान को हराया। इस अवसर पर विशांत सैनी, नीटू सैनी, प्रमोद फौजी, नवीन शर्मा, कुलदीप भारत, मैनपाल सैनी, विक्की धीमान, बिल्ला सैनी, संदीप सैनी, सद्दाम, खालिद आदि मौजूद रहे।