{"_id":"5ad0fed94f1c1b6d098b45eb","slug":"11523646169-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति को लेकर शिक्षक पहुंचे बीएसए कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति को लेकर शिक्षक पहुंचे बीएसए कार्यालय
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वेतन विसंगति की समस्या लेकर शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। बीएसए के न मिलने पर कार्यालय में लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए जल्द से जल्द वेतन विसंगति संबंधी समस्या को दूर करने की मांग की।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ साथ जनपद के अन्य शिक्षक संघ भी पदोन्नति पाए शिक्षकों की वेतन विसंगति की समस्या को लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने कार्यालय में बड़ी संख्या में लिखित प्रार्थना देकर जल्द से जल्द समस्या का हल करने की मांग की। शामली संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि छठवें और सातवें वेतन आयोग में प्रावधान है कि जो शिक्षक जिस पे बैंड में होगा उसे उस पे बैंड का न्यूनतम वेतन मिलेगा। यदि शिक्षक का मूलवेतन पहले से ही अधिक है तो अधिक ही रहेगा। इस संबंध में शिक्षकों ने हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की थी। जिसमें प्राथमिक स्कूल के शिक्षक को 17140 और उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षक को 18140 न्यूनतम वेतन देने के 31 जनवरी 2018 के आदेश में बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली को आदेश दिए थे। जिसमें दो माह का समय दिया गया था। इससे पूर्व 20 अप्रैल 2016 में भी वित्त नियंत्रक अर्जुन सिंह ने वित्त एवं लेखाधिकारी को न्यूनतम वेतनमान निर्धारण करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद अभी तक विभाग ने वर्ष 2013 से 16 तक हुए पदोन्नत शिक्षकों को इसका लाभ नहीं दिया गया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष रवींद्र कुमार, ऊन के जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष आदेश पंवार, बीटीसी संघ के अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, यूटा संघ के जिलाध्यक्ष सिकंद्र, जूनियर शिक्षक संघ शामली के अध्यक्ष सुधीर मलिक, यूटा शामली के संयोजक नितिन पंवार और उर्दू बीटीसी के अध्यक्ष दिलशाद आदि मौजूद रहे।