{"_id":"5ad0feb54f1c1b81028b4676","slug":"11523646133-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में धूमधाम के साथ मनाई आंबेड़कर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में धूमधाम के साथ मनाई आंबेड़कर जयंती
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के विभिन्न कॉलेजों में डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वहीं, गोष्ठी का आयोजन कर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
वीवी इंटर कॉलेज में आंबेडकर जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कि बाबा साहब एक युग प्रवर्तक महापुरुष थे। डाक्टर मनोज शर्मा ने बाबा साहब के तीन सूत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो पर प्रकाश डाला। डाक्टर अनुराग शर्मा ने कहा कि आंबेडकर ने न केवल दलितों पिछड़ो के हक की लड़ाई बल्कि वह मानवता के अग्रदूत थे। डाक्टर अर्चना शर्मा ने भीमराव को भारत के संविधान के निर्माता के रुप में याद किया। अर्थशास्त्र प्रवक्ता राजनाथ सिंह ने उन्हें दलितों का मसीहा बताया। इस दौरान प्रदीप गोयल, प्रदीप आर्य, अमरपाल, सुभाषा, राजबीर, बाबू, संदीप, विनोद, राजीव आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद कुमार ने किया। वहीं, जैन कन्या इंटर कॉलेज में भी आंबेडकर जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। शुभारंभ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने कहा कि उन्होंने हमेशा दलितों और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।