{"_id":"5ad0fdc74f1c1b3a0b8b45e5","slug":"11523645895-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कस्तूरबा की छात्राओं को मिलेगा ताजा दूध, फल और सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कस्तूरबा की छात्राओं को मिलेगा ताजा दूध, फल और सब्जी
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को ताजा दूध और ताजे फल एवं सब्जी मिलेगी। यह सामान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सप्लाई करेंगी। इस नई व्यवस्था का शुभारंभ शुक्रवार को बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला उपायुक्त संजय कुमार ने किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। शुक्रवार को बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला उपायुक्त संजय कुमार और जिला समन्वयक सुभाष चंद ने इसका शुभारंभ किया। जिला मिशन प्रबंधक दलगंजन सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह सब्जी और फल दिन में एक बार और दूध दिन में दो बार सप्लाई करेंगी। समूह को जिम्मेदारी दी गई है कि गांव से ताजा दूध लाकर विद्यालय में दिया जाएगा। साथ ही सब्जी और फल ताजे दिए जाएंगे। इससे छात्राओं को अच्छी वस्तुओं और महिला समूूूहों को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि बनत के विद्यालय में गांव हिरनवाड़ा का शैजलाल स्वयं सहायता समूह सामान सप्लाई करेगा। वहीं, कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा स्थित विद्यालय में भारसी गांव का समूूह, कैराना के विद्यालय में आल्दी का उड़ान स्वयं सहायता समूह और ऊन विद्यालय में ढिंढाली गांव के स्वयं सहायता समूह को सामान सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है। बनत में पहले दिन समूह ने दूध, केेले, सब्जी में पेठा, लौकी, बैगन, खीरे, टमाटर आदि सप्लाई की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वार्डन रश्मि और शिक्षिकाओं के साथ ही स्वयं सहायता समूूूह की महिलाएं भी मौजूद रही।