{"_id":"59caa1434f1c1b71548b496f","slug":"11506451779-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम ने किया खर-दूषण का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम ने किया खर-दूषण का वध
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी की ओर से गणेश और श्रीराम की आरती के पश्चात मुख्य लीला का मंचन
किया गया। रात्रि लीला मंचन में पंचवटी में सूपर्णखा का राम व लक्ष्मण पर मोहित होकर विवाह प्रस्ताव रखती है। उसका प्रस्ताव ठुकरा देने पर वह सीता पर हमला करने का प्रयास करने पर लक्ष्मण नाक कान काट देती है। जिसके बाद सूपर्णखा अपने भाई खरदूषण को पूरी घटना बताती है। राम से बदला लेने के लिये पहुंचे खरदूषण युद्ध में मारे जाते हैं। लीला मंचन के दौरान खरदूषण का रंगारंग दरबार दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान श्याम कुमार सिंघल, जोनी शर्मा, अशोक महेश्वरी, राजेंद्र, राजीव अग्रवाल, सजीव कुमार, राघवेंद्र गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
उधर, पंजाबी धर्म में श्री रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित की जा रही वीडियो रामायण के प्रसारण में हनुमान के द्वारा सो योजन समुद्र लांघकर सुरसा, राक्षसी का वध करना, सीता माता की खोज कर प्रभु राम की मुद्रिका देना, अशोक वाटिका में अक्ष कुमार वध करना, रावण हनुमान संवाद, लंका दहन की सुंदर लीला का प्रसारण प्रोजेक्टर पर दिखाया गया।