फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बारिश किसानों के लिए आफत: धान की अगेती फसल गिरी

बारिश किसानों के लिए आफत: धान की अगेती फसल गिरी

Sun, 24 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बारिश किसानों के लिए आफत: धान की अगेती फसल गिरी
शामली। पिछले 32 घंटों से चली बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित है। बूंदाबांदी के साथ हवाएं चलने से धान की अगेती फसल गिर गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आकाश में बादल छा जाने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार की शाम तक जारी रही। बूूंदाबांदी होने से दूूसरे दिन भी जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है। पिछले दो दिनों से बूंदाबांदी से जलभराव से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने से अगेती फसल गिर गई है। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलने से 24 व 25 सितंबर को मौसम खराब रहेगा। बूंदाबांदी व हवाएं चलने से अगेती धान की फसल तैयार है वह गिर गई है। उससे किसानों की फसल को क्षति पहुंची है। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अबुंज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बारह बजे से लेकर शनिवार की शाम सात बजे तक 80 एम एम बारिश रिकार्ड की गई है। उधर, उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि गन्ने के लिए बारिश लाभदायक है। उन्होंने बताया कि दस प्रतिशत धान की अगेती फसल गिर जाने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed