{"_id":"59778ee34f1c1b9c5b8b47b3","slug":"11501007587-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कृषि और किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार मानते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शामली सचिव एवं श्रमिक नेता राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर शामली कलक्ट्रेट में पहुंचे। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि भाकपा की राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया गया। क्योंकि केंद्र सरकार किसान और मजदूर विरोधी नीतियों से कार्य कर रही है। इस कारण देश का किसान बदहाल है। बीते पांच साल के दौरान अनेक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। चुनाव के पूर्व भाजपा ने जनता से अनेक लुभावने वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने पर कारपोरेट घरानों के कर्ज माफ कर दिए, लेकिन किसानों की चिंता नहीं रही। इतना ही नहीं अमेरिका और विश्व व्यापार संगठन के सामने घुटने टेक कर केंद्र सरकार ने उन कृषि उत्पादों का आयात भी किया, जिनका बड़े पैमाने पर भारत में उत्पादन होता है। किसानों की कमजोर आर्थिक दशा के चलते खेतीहर मजदूर, दस्तकार और ग्रामीण युवक बेरोजगार हो गए हैं, जिस कारण गांवों से शहरों की तरफ पलायन करने लगे हैं।
इस दौरान मोहम्मद इकबाल, राकेश देवी, राजकुमार तोमर, विक्रम सिंह, जयबीर सिंह, देवेंद्र कुमार, पप्पू उपाध्याय, हरबीर सिंह, ओमबीर सिंह, कृष्णवीर सिंह, नीधीश कुमार, मोहम्मद खालिक, नौशाद, इलियास, परवेश और मांगा आदि मौजूद रहे।