{"_id":"5974eaef4f1c1b205d8b46b0","slug":"11500834543-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनों में भगवान शिव का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनों में भगवान शिव का किया गुणगान
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गांव हुरमजपुर शिव मंदिर में विशाल शिव जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने सुंदर भजनों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। श्रद्धालुओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ही कई संदेश भजनों के माध्यम से दिए गए।
शनिवार को गांव हुरमजपुर में श्रावण मास शिवरात्रि पर युवा जागरण मंच हुरमजपुर की तरफ से प्रथम विशाल जागरण का आयोजन किया गया। भगवान गणेश व शिव पूजन के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ रालोद नेता सत्यवीर सिंह पंवार , महिपाल सिंह और डाक्टर विक्रांत जावला ने ज्योत प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक संजय गांधी ने गणेश व सरस्वती वंदना सुनाई। भगवान आशुतोष के भजनों का गुणगान किया। खतौली से आए भजन गायक नरेश शुभम ने सरस्वती वंदना के बाद गंगा तेरा पानी अमृत व देश भक्ति से ओतप्रोत भजन सुनाए। सुनील आर्ट ग्रुप शामली के कलाकारों ने महिषासुर मर्दनी सहित कई सुंदर झांकियां पेश कीं। करनाल हरियाणा से आए भजन गायक बलजीत राणा हरियाणवी ने भोले तन्नै नन्दी पे बैठके आना पड़ेगा और चाला पाड दे बालाजी सहित कई शानदार भजन प्रस्तुत किए। बलजीत राणा ने केदारनाथ में 2013 में आई आपदा पर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं।
कार्यक्रम में समापन पर भगवान शिव का अभिषेक, पूजन और आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम आयोजन समिति से डाक्टर विक्रान्त जावला ,बिटटू जावला, प्यारे लाल, पिन्टू दहिया, मोहित, संसार सिंह, सोनू, सुधीर, दीप सहरावत, ऋषभ, लोकेश, विपिन, बलराम, विनोद, सुनील, नीरज फौजी, प्रवेश और अंकुर आदि ने भजन गायकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन गुलशन खन्ना ने किया। इस दौरान हुरमजपुर के अलावा आसपास के गांव तथा कस्बा कांधला के लोग भी मौजूद रहे।