{"_id":"5952af764f1c1ba10a8b4991","slug":"11498591094-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
सुबह घूमने के लिए निकली पूर्व प्रधान की पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला के पूर्व प्रधान बाबूराम सिंह की पत्नी शिक्षा (50) मंगलवार सुबह टहलने के लिए रेलवे लाइन की ओर गई थी। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षा की मौत हो गई। रेलवे लाइन पर महिला का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव परिजन घर ले गए। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। वहीं, जसाला में रेलवे ट्रेक पर पूर्व में भी कई बार हादसे हो चुके है। ग्रामीण देवेंद्र, सुरेश, बीरसैन, विजय, सुनील आदि के अनुसार रेलवे फाटक पर कई लोगों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने कई बार हंगामा प्रदर्शन कर यहां पर रेलवे हाल्ट बनाने के मांग की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रेलवे फाटक होता तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था।