फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिसने चुनाव में वोट दी उसी का विकास कार्य

जिसने चुनाव में वोट दी उसी का विकास कार्य

Fri, 16 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जिसने चुनाव में वोट दी उसी का विकास कार्य
जिसने वोट दिया उसी के क्षेत्र में विकास कार्य होगा
विज्ञापन

शामली। कैराना तहसील क्षेत्र के बीवीपुर जलालाबाद क्षेत्र के गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम से मिलकर ग्राम प्रधान पर विकास कार्य में पक्षपात करने का आरोप लगाया। आरोप है कि ग्राम प्रधान इस गांव के मजरा शिवनगर निवासी हैं, जिसके चलते दूसरे मजरों में विकास नहीं कराया जा रहा है। प्रधान पर आरोप लगाया कि विकास की बात करने पर कहते हैं कि जिसने वोट दिया है उसी के क्षेत्र में केवल कार्य होगा।

बृहस्पतिवार को बीवीपुुर-जलालाबाद के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। उन्हें शिकायत पत्र देकर कहा कि बीबीपुर जलालाबाद न्याय पंचायत में बीवीपुर- शिवनगर, बानीपुर रतौंद आदि मजरे आते हैं। वर्तमान प्रधान शिवनगर से है, गांव का सबसे बड़ा मजरा बीवीपुर है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने बीवीपुर मजरे में विकास कार्य न कराकर शिवनगर में सारे विकास कार्य करा दिए है। बीवीपुर में लोहिया आवास में 28 मकान आवंटित होने के बावजूद ग्राम शिवनगर- बानीपुर में 25 मकान और बीवीपुर में मात्र तीन मकान आवंटित कराए हैं। गांव में शौचालय-विधवा व वृद्धा पेंशन में भी बीवीपुर मजरे में कोई भी लाभ नहीं पहुंचा है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान का कहना है कि तुम्हारे गांव से चुनाव में वोट नहीं मिली है, जहां से वोट मिली वहां विकास कार्य कराए जाएंगे। डीएम से ग्रामीणों ने गांव के मजरा बीबीपुर में विकास कार्य कराए जाने की मांग की है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में ममता, विमला, निकिता, रेशमी, दिनेश,नितिन, शिमला,मायावती,राजबाला, धीरज सिंह, मंगलू, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed