{"_id":"593ee3731126f41e768b45cc","slug":"11497293683-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपति का बंटवारा होने पर अलग रहने को मजबूर वृद्ध दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपति का बंटवारा होने पर अलग रहने को मजबूर वृद्ध दंपति
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
क्षेत्र के गांव होसंगपुर में संपत्ति का बंटवारा होने पर वृद्ध दंपति अलग रहने को विवश है। इतना ही नहीं संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी विवाद पैदा हो रहा है। पीड़ित ने अपने बेटे के खिलाफ पिुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को गांव होसंगपुर निवासी वृद्ध ने झिंझाना थाने पहुंचकर शिकायत की। वृद्ध ने बताया कि उसके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद बढ़ने पर 80 बीघा कृषि भूमि के चार हिस्से कर दिए, जिनमें से तीन हिस्से पुत्रों को दो दिए, जबकि एक हिस्सा अपने पास रखा। इसके अलावा पुश्तैनी मकान भी बांट कर दे दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि संपत्ति के बंटवारे की वजह से वृद्ध को अपनी पत्नी से भी अलग होना पड़ गया। इसके चलते छह माह पिता एक पुत्र के पास और मां दूसरे पुत्र के पास रहती है। वृद्ध का कहना था कि रिश्तेदारों और समाज के लोगों ने जो फैसला किया, उसे निभाना पड़ रहा है। वृद्ध ने बताया कि छोटा बेटा संपत्ति के विवाद को लेकर ही मारपीट कर रहा है। इस बारे में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि वृद्ध की मदद की जाएगी, उसके आरोपी बेटे को बुलाकर समझाया जाएगा, ताकि बुजुर्ग पिता के साथ वह मधुर व्यवहार करे।