फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11385 candidates gave preliminary qualifying examination in the district

पूरे मोहल्ले की पाइपलाइन बदलने के आदेश

Tue, 24 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
11385 candidates gave preliminary qualifying examination in the district
कांधला। दूषित पेयजल प्रकरण में एडिशनल मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार ने शेखजादगान मोहल्ले में हालात का जायजा लिया। इस दौरान मोहल्लावासियों ने उन्हें दूषित पेयजल दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एडिशनल मजिस्ट्रेट ने पालिका प्रशासन को पूरे मोहल्ले की पाइपलाइन बदलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के बाईपास कैराना बाईपास रोड स्थित मोहल्ला शेखजादगान में नगर पालिका पाइपलाइन से पेयजल की सप्लाई की जाती है। नगर पालिका के ईओ का अतिरिक्त कार्यभार एडिशनल मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार के पास है। पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले के लोग दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कई लोग बीमारी से पीड़ित हैं। मोहल्ले में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को डीएम के आदेश पर जल निगम की टीम ने पहुंचकर नमूने लिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एडिशनल मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार पालिका टीम को लेकर मोहल्ले में पहुंचे। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण लोग बीमारी से जूझ रहे हैं। एडिशनल मजिस्ट्रेट के सामने ही महिलाओं ने पालिकाकर्मियों को जमकर लताड़ा और कहा कि हम लोग बाजार से पानी खरीद कर गुजारा कर रहे हैं। लेकिन इन लोगों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल मजिस्ट्रेट ने लोगों को शांत करते हुए पालिका कर्मियों को हड़काते हुए कहा कि जब तक लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, पानी की व्यवस्था पालिका प्रशासन की ओर से की जाएगी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व में आए टैंकरों में पानी पीने योग्य नहीं था। इस पर एडिशनल ने पानी की शुद्धता के बारे में पालिका कर्मियों से वार्ता की। पूर्व सभासद सलीम राणा ने पालिका कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। एडिशनल मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूरे मोहल्ले में बिछाई गई पाइपलाइन को बदलने के साथ ही दूषित पेयजल की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मोहल्ले के बाहर लगे नल को रिबोर कराने के आदेश पालिका प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed