फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   112 percent vaccination of 18 plus

18 प्लस का 112 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण

Tue, 31 Aug 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
112 percent vaccination of 18 plus
18 प्लस का 112 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भी टीका लगवाने में लोगों ने रुचि दिखाई। दोपहर दो बजे तक छह बूथों पर 18 से 44 साल के लोगों का 112 प्रतिशत टीकाकरण हुआ, जबकि 45 प्लस वालों का टीकाकरण 34.17 प्रतिशत रहा। जिले में 877 लोगों को टीके लगे हैं।
सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अवकाश रहता है। शासन के निर्देश पर अवकाश के दिन भी कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दिन स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी शामली, कांधला, कैराना, थानाभवन, ऊन और कुड़ाना पर टीके लगाए गए। प्रत्येक बूथ पर प्रथम व दूसरी डोज के लिए 100-100 का लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 18 से 44 साल के वर्ग में 600 के सापेक्ष 672 लोगों को टीके लगाए गए। 562 लोगों को पहली डोज व 110 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा। 112 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 65 वॉयल खर्च हुईं। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले में 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 205 लोगों को टीके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

151 लोगों को पहली डोज और 54 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा। 34.17 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 20 वॉयल खर्च हुईं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जिले में 28 बूथों पर 18 प्लस वाले लोगों को टीके लगाए जाएंगे जबकि 45 प्लस वाले लोगों को छह बूथ पर टीके लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed