फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कुष्ठ रोग मुक्त भारत के जागरूकता अभियान 30 जनवरी से शुरू

कुष्ठ रोग मुक्त भारत के जागरूकता अभियान 30 जनवरी से शुरू

Fri, 25 Jan 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
कुष्ठ रोग मुक्त भारत के जागरूकता अभियान 30 जनवरी से शुरू
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर समर्पित कुष्ठ रोग मुक्त भारत के तहत जागरूकता अभियान 30 जनवरी से शुरू होगा। 13 फरवरी तक चलने वाले अभियान में कुष्ठ रोग के संबंध में जनपद स्तर पर डीएम द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान एवं शहरी क्षेत्र में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष-वार्ड सदस्य द्वारा घोषणा पत्र पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर और जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर केपी सिंह ने अभियान के संबंध बताया कि प्रश्नोत्तरी के आधार पर प्रश्न-उत्तर, समुदाय द्वारा स्वेच्छक कुष्ठ रोगी से प्रभावित व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा महात्मा गांधी की भूमिका निभाई जाएगी। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति जिम्मेदार है। यह अभियान गांव के राजस्व अधिकारी लेखपाल, ग्राम सेविका, स्कूल शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सक्रिय सहयोग से संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक की देखरेख में समस्त पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जाएगा। आईईसी गतिविधियां केवल ग्राम सभा की बैठकों तक ही नहीं बल्कि विभिन्न साइटों जैसे स्कूल, हाट, मेला, किसी भी धार्मिक स्थल के पास गांवों में पूरे दिन व पखवाडे़ के दौरान की जाएगी। मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय भटनागर, एसीएमओ डॉ. सफल कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नेतराम, डॉ. अनिल कुमार प्रथम एवं द्वितीय, डॉ. डीवी सिंह, कुष्ठ पर्यवेक्षक कुष्ठ पर्यवेक्षक अजय शर्मा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक, एवं भिन्न भिन्न विभागों के जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed