फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकता के आधार पर हो कार्रवाई

महिला उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकता के आधार पर हो कार्रवाई

Mon, 24 Dec 2018 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकता के आधार पर हो कार्रवाई
महिला उत्पीड़न मामलों में हो कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा तोमर ने महिलाओं के उत्पीड़न मामलों को सुनकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा।

कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा तोमर ने महिलाओं के उत्पीड़न मामलों को सुनवाई की। महिला जन सुनवाई के दौरान 07 प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकांश शिकायतों पर जरूरी जांच के लिये 181 आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन को निर्देश दिए। कांधला की अजरा ने शिकायत की है। पीड़िता का कहना कि यह मेरा बच्चा नहीं है। सदस्या प्रियमंदा तोमर ने संबंधित क्षेत्राधिकारी कैराना को जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई के कहा। इसी दौरान थानाभवन क्षेत्र के भैैैैसानी इस्लामपुर निवासी शबाना ने शिकायत की है कि छह वर्ष से अपने पिता के घर रह रही हूं। महिला जन सुनवाई बैठक में 12 प्रकरणों की जांच कर उनका निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि महिला जन सुनवाई में आई प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिला जन सुनवाई में प्रकरणों की जांच निष्पक्ष ढंग से किया जाए। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के उत्पीड़न मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि महिला का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर सहन नही किया जाएगा। उन्होंने दोषियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम केबी सिंह, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम प्रशांत भारती, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, 181 आशा ज्योति हेल्पलाइन से पारुल चौधरी, रेहाना सुलताना, प्रियंका शर्मा आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed