फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राष्ट्र एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव का पाठ पढ़ाया

राष्ट्र एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव का पाठ पढ़ाया

Fri, 23 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्र एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव का पाठ पढ़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डाक्टर चमन लाल और वरिष्ठ प्राध्यापकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीर्पाचन करके किया। शिविर के प्रथम सत्र में ‘राष्ट्र एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. रीनू ने वर्तमान में व्याप्त प्रमुख समस्याओं की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया। डॉ. राकेश कुमार ने शिविरार्थियों को जाति धर्म से ऊपर उठ कर शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया। डॉ. योगेंद्र पाल सिंह ने सांप्रदायिकता से ऊपर उठकर मानव सेवा करने का आह्वान किया। डॉ. अजय बाबू शर्मा ने सभी को समानता का पाठ पढ़ाया। डॉ. संदीप कुमार ने मनोयोग से सद्भाव बनाये रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आंचल यादव ने राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान की स्थापना एवं झंडा दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों द्वारा एक दूसरे को सांप्रदायिक सद्भाव के स्टीकर लगाए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दिवस पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. हरेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के आयोजन में सुभाष, गौतम, कृष्णपाल, मसीचरन, पप्पन आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed